Home Blog Page 1999

Indore Bus in Fire: बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

0

Indore News: उज्जवल प्रदेश, इंदौर. स्‍थानीय नौलखा बस स्टैंड के बाहर एक बस में भीषण आग लग गई । कुछ लोगों के अनुसार बस में 50 यात्री सवार थे जो आग लगने से पहले ही उतर गए थे। बस में आग लगते ही सिविल डिफेंस की यातायात मित्रों की टीम द्वारा ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। फायर ब्रिगेड के अमले द्वारा बस की आग पर काबू पाया गया। बस में आग लगते ही नौलखा बस स्‍टैंड पर अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। पता चला है कि आग लगते ही चालक बस से कूद गया था।

यह बस इंदौर से अहमदाबाद के बीच चलती है। वहीं कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि जिस समय बस में आग लगी उस दौरान बड़ी संख्‍या में बस नौलखा बस स्‍टैंड परिसर में खड़ी हुई थी। आने-जाने वाले यात्रियों की भी इस दौरान बस स्‍टैंड पर बड़ी संख्‍या में मौजूदगी थी।

MP Board of Secondary Education: अब 13 साल की उम्र में भी होंगे नौवीं कक्षा में नामांकन

0

MP Board of Secondary Education: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. नौवीं कक्षा के नामांकन में उम्र के बंधन में माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के विद्यार्थियों को छूट दे दी गई है। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियम सिर्फ सत्र 2023-24 के लिए मान्य होंगे। अब 31 दिसंबर 2010 के बाद के जन्म लेने वाले विद्यार्थियों का नौवीं में नामांकन हो सकेगा।

पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु पांच वर्ष

दरअसल, मप्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु पांच वर्ष की है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा भी हर साल जारी निर्देशों में पांच वर्ष की न्यूतनम आयु के विद्यार्थियों को पहली कक्षा में प्रवेश देने के लिए सत्र की शुरुआत में निर्देश जारी करता है।

इसके अनुसार माशिमं भी नौवीं के नामांकन में न्यूनतम आयु 13 साल (पांच प्लस आठ) की है, लेकिन कई विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में आठवीं तक निरंतर पढ़ते हुए वर्तमान में 12 साल उम्र तक के भी है। वर्तमान में माशिमं में नौवीं कक्षा में नामांकन का कार्य चल रहा है, जिसमें 31 दिसंबर 2010 के बाद के जन्म लेने वाले विद्यार्थियों का नौवीं में नामांकन नहीं हो रहा था। इससे कई विद्यार्थियों का अभी तक नामांकन नहीं हो पाया है। राज्य शासन ने उम्र के बंधन में शिथिलता प्रदान कर दी है।

ऐसे हो रही थी गड़बड़ी

मप्र स्कूल शिक्षा विभाग प्रारंभिक कक्षा के नाम पर बच्चों को तीन से पांच साल की उम्र में आंगनबाड़ी में प्रवेश दिलाता है। इसके बाद विद्यार्थी न्यूनतम पांच से सात साल की उम्र में पहली कक्षा में प्रवेश लेते हैं। आठवीं पास करने के बाद विद्यार्थियों की उम्र 13 साल होना चाहिए, लेकिन राज्य शिक्षा केंद्र ने पहली में न्यूनतम आयु पांच वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों के प्रवेश भी ले लिए।

इससे आठवीं तक निरंतर पढ़ते हुए इस साल कई विद्यार्थियों की उम्र 12 साल के आसपास है। अब इन विद्यार्थियों का नौवीं में नामांकन होना है। नौवीं में 13 साल से कम उम्र के विद्यार्थियों का मंडल में नामांकन नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने इस सत्र में उम्र के बंधन में छूट दे दी है।

MP Election 2023: भोपाल-नर्मदापुरम् के नतीजों से टूटेंगे रिकॉर्ड या दिल!

0

MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भोपाल और नर्मदापुरम संभाग को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। यहां की 36 में से अधिकांश सीटों पर भाजपा विधायकों की संख्या ज्यादा रहती है। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रभाव वाला रहा है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी प्रभाव इसी क्षेत्र के राजगढ़, भोपाल और सीहोर में माना जाता है। इसके अलावा यह क्षेत्र ऐसा हैं जहां से कांग्रेस ने 230 सीटों में से दो मुस्लिमों को टिकट दिया है। वहीं नर्मदापुरम् में भाई-भाई पहली बार आमने सामने हैं, वहीं दूसरी बार मुलताई से चाचा और भतीजे का मुकाबला है। वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इस क्षेत्र में भाजपा के पास 24 सीटें थी, जबकि 12 सीटें कांग्रेस के पास थी।

CM शिवराज सिंह की लीड पर नजर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से एक बार फिर मैदान में हैं। वे पिछले दो चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं। इस बार भी उनकी जीत तय मानी जा रही है, लेकिन वे कितने वोटों से जीतेंगे इस पर पूरे प्रदेश की नजर हैं। कांग्रेस ने इस बार उनके खिलाफ विक्रम मस्ताल को चुनाव में उतारा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दोनों संभागों के चार जिलों में सीधा प्रभाव है। सीएम का विदिशा, रायसेन, सीहोर के साथ ही नर्मदापुरम् जिले में सीधा प्रभाव है।

भाई-भाई का मुकाबला

नर्मदापुरम् में भाजपा उम्मीदवार सीतासरन शर्मा और कांग्रे्रस उम्मीदवार गिरजा शंकर शर्मा चुनाव मैदान में हैं। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। नर्मदापुरम् में पहली बार भाई-भाई के बीच में मुकाबला हो रहा है। इसलिए यहां का चुनाव रोचक हो गया है। गिरजा शंकर शर्मा हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आए थे और उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया।

कितने मुस्लिम MLA पहुंचेंगे सदन में

भाजपा ने इस बार किसी भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया, कांग्रेस ने दो टिकट दिए,दोनों ही सीट भोपाल में ही हैं। मध्य से विधायक आरिफ मसूद और उत्तर से आतिफ अकील मैदान में हैं। दोनों का मुकाबला कड़ा है। प्रदेश में इन दोनों उम्मीदवारों के चुनाव परिणाम पर इसलिए भी नजर हैं कि इसबार सदन में कितने मुस्लिम विधायक पहुंचेंगे। मसूद का मुकाबला भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह से हैं, जबकि आतिफ का मुकाबला आलोक शर्मा से है।

चाचा-भतीजे का मुकाबला

हरदा जिले के टिमरनी सीट पर चाचा संजय मकडई और भतीजे अभिजीत शाह के बीच में मुकाबला है। दोनों के बीच पिछले चुनाव में भी मुकाबला हुआ था, जिसमें चाचा ने बाजी मार ली थी। इस बार भी यहां पर रोचक मुकाबला बना हुआ है।

विदिशा पर भी नजर

विदिशा का टिकट भाजपा ने सबसे आखिरी में दिया था। उम्मीदवार के चयन पर भाजपा का इतना मंथन देख यह सीट प्रदेश भर में चर्चित हो गई। इस सीट पर भाजपा के मुकेश टंडन का मुकाबला विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार शशांक भार्गव से है।

Jabalpur News: फाइटर प्लेन आया जबलपुर में नजर, घरों से बाहर निकल आए लोग

0

Latest Jabalpur News : जबलपुर का वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, आज सुबह में अचानक लोगों ने फाइटर प्लेन उड़ता देखा और इसे देखने के लिए अपने-अपने घरों से बाहर भी निकल आए। इसके साथ ही लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। साथ ही इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही देर बाद तेजी से आवाज करने वाली फाइटर प्लेन आसमान से गायब हो गया।

एटीसी ने दी ये जानकारी

एटीसी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर एयर बेस एक लड़ाकू विमान उड़ा था जो जबलपुर व अन्य जिलों से होकर गुजरा। बताया जा रहा है कि ये उनकी एक डेली रुटीन एक्सरसाइज थी। फिलहाल, इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक, ग्वालियर फाइटर जेट सुखोई 30 ने विशेष एक्सरसाइज के तहत उड़ान भरी थी। इसी क्रम में वो जबलपुर में करीब चार चक्कर मारे हैं।

25 November 2023 Rashifal : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, Aaj Ka Rashifal

0

जाने आज दिनांक 25 November 2023 का Rashifal | Rashifal 25 November 2023 | Kal Ka Rashifal 25 November 2023 | Horoscope Tomorrow | Horoscope today in hindi | rashifal 2023 in hindi | 12 राशियों का राशिफल आज का | टुडे राशिफल इन हिंदी | aaj ka rashifal | आज का दैनिक राशिफल | राशिफल दैनिक | today rashifal | Daily Horoscope | Kal Ka Rashifal

25 November 2023 Rashifal | Today Horoscope in Hindi | Horoscope Tomorrow 25 November 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। Daily Horoscope, Kal Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Astrology, Daily Horoscope Today, Today Rashifal, Vogue Horoscope, Weekly Horoscope पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

जाने आज का राशिफल | 25 November 2023 Rashifal Aaj Ka Rashifal

मेष (Ariesराशि | (Aries Horoscope Today) – (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) – Rashifal

नौकरी की समस्या आज दूर होगी। उच्चाधिकारियों से बहस न करें। कमीशन आदि से आपको धन लाभ मिलेगा। ज्यादा सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से मतभेद दूर होगें। तनाव कम होगा। सुख समृद्धि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus) | (Taurus Horoscope Today) – (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)

आत किसी काम में मन नहीं लगेगा। युवा नई प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी के लिए बुलावा आएगा। साथियों के बीच तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता बढ़ सकती है। (Aaj Ka Rashifal) अपेक्षित कार्य के समय से पूरे न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं। सेवा के कार्यों में धन खर्च होगा।

मिथुन (Gemini) | (Gemini Horoscope Today) – (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह)

आज किसी काम से बाहर जाएंगे। बच्चों की भविष्य की चिन्ता दूर होगी। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान प्राप्त होगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा।(Aaj Ka Rashifal) प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

समस्याओं का समाधान हो सकता है। कानूनी मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। (Aaj Ka Rashifal) युवा स्टार्टअप प्लान करने का विचार बना सकते हैं। आज इनका दिन मजे से कटेगा। माता-पिता से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित होंगे।

सिंह (Leo) | (Leo Horoscope Today) – (मा,मी,मे,मो,टा,टी,टे)- 25 November 2023 Rashifal

बिजनेस में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपको मदद करनी पड़ सकती है। महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की बॉस प्रशंसा करेंगे।(Aaj Ka Rashifal) लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे।

कन्या (Virgo) | (Virgo Horoscope Today) – (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,प)

आज आप काफी शांत रहेंगे। गुप्त साधनाओं को लेकर आपकी रुचि जागृत हो सकती है। परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिलाओं को सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिये। रुके हुये कार्यों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। (Aaj Ka Rashifal) शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला (Libra) | (Libra Horoscope Today) – (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)Aaj Ka Rashifal

आज का दिन काफी अच्छा है। बैंकिंग और मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। दफ्तर में आपका जलवा रहेगा। सोशल मीडिया में आपके नये मित्र बनेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। बचे हुये माल को सेल में बेचने की योजना बना सकते हैं। (Aaj Ka Rashifal) आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio) | (Scorpio Horoscope Today) – (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु)

किसी काम को लेकर चल रहा तनाव दूर होगा। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। छात्र पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। राजनीतिक लोगों को ख्याति मिल सकती है। (Aaj Ka Rashifal) वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

धनु (Sagittarius) |(Sagittarius Horoscope Today) – (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे)

पुराने मामले सुलझेंगे।सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। दफ्तर में चल रही परेशानी दूर होगी। करियर आगे बढ़ेगा। ऑनलाइन कारोबार से लाभ होगा। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

मकर (Capricorn) | (Capricorn Horoscope Today) – (भो,जा,जी,खि,खा,खो,गा,गि)

जीवनसाथी से मन की बातें शेयर करेंगे लेकिन शायद वह आपकी भावनाओं को महत्व न दें। वाहन आदि बिगड़ने से काम प्रभावित हो सकते हैं। घर वालों के कारण आपको अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। एक साथ कई सारे काम न करें। पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) | (Aquarius Horoscope Today) – (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

अनजान लोगों से सावधान रहें। परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। आमदनी के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों का आनन्द उठायेंगे। स्थायी सम्पत्ति में बढ़ेगी।

मीन (Pisces) | (Pisces Horoscope Today) – (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) – 25 November 2023 Rashifal

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जरूरी वस्तुओं को खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। निगेटिव लोगों की संगत आपको बचना चाहिये। छात्रों को अपनी शिक्षा में काफी ध्यान देना चाहिये। ऑफिस का पेन्डिंग काम आपको परेशान करेगा। वाहन की मरम्मत में खर्च होगा।

Also Read: Vastu Tips : भूलकर भी घर में ना रखें ये चीजें

क्या होती है राशियां – जाने राशिफल (Rashifal) कैसे बनाई जाती है ? – Aaj Ka Rashifal

राशियाँ राशिचक्र के उन बारह बराबर भागों को कहा जाता है जिन पर ज्योतिषी आधारित है। हर राशि सूरज के क्रांतिवृत्त (ecliptic) पर आने वाले एक तारामंडल से सम्बन्ध रखती है और उन दोनों का एक ही नाम होता है – जैसे की मिथुन राशि और मिथुन तारामंडल।

इन बारह तारा समूह ज्योतिष (Astrology) के हिसाब से महत्वपूर्ण हैं। यदि पृथ्वी, सूरज के केन्द्र और पृथ्वी की परिक्रमा के तल को चारो तरफ ब्रम्हाण्ड में फैलायें, तो यह ब्रम्हाण्ड में एक तरह की पेटी सी बना लेगा। इस पेटी को हम 12 बराबर भागों में बांटें तो हम देखेंगे कि इन 12 भागों में कोई न कोई तारा समूह आता है।

हमारी पृथ्वी और ग्रह, सूरज के चारों तरफ घूमते हैं या इसको इस तरह से कहें कि सूरज और सारे ग्रह पृथ्वी के सापेक्ष इन 12 तारा समूहों से गुजरते हैं। यह किसी अन्य तारा समूह के साथ नहीं होता है इसलिये यह 12 महत्वपूर्ण हो गये हैं। इस तारा समूह को हमारे पूर्वजों ने कोई न कोई आकृति दे दी और इन्हे राशियां कहा जाने लगा। हर rashifal hindi का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से rashifal today फल का आकंलन किया जाता है।

रेलवे ने किया इस रूट की वंदे भारत के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए जरूरी है जानना…

0

देशभर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत से हजारों यात्री सफर करते हैं, यदि आप भी आने वाले दिनों इस ट्रेन से अपनी यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है।

जी हां, भारतीय रेलवे ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया है। जिन ट्रेनों के शेड्यूल बदले गए हैं उसने में नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस और अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस

रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय रेलवे ने ट्रेन नंबर 22447/22448 दिल्ली से चलकर अंब अंदौरा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव किया है, अब यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी, पहले यह शुक्रवार को नहीं चलती थी।

अपनी यात्रा में यह वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ती है। यह ट्रेन चंडीगढ़ जंक्शन, आनंदपुर साहिब, ऊना हिमाचल और अंब अंदौरा के बीच रुकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो नई दिल्ली से चलकर अंब अंदौरा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से पर्यटन के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। पर्यटन हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों का तरफ यात्रा करने के लिए इस ट्रेन का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत

वहीं जिस ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव हुआ है वह अहमदाबाद से चलकर जामनगर तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस है। अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने अपनी सेवा बढ़ा दी है। ट्रेन अब उधना रेलवे स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन 22925/22926 मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है।

प्रधानमंत्री मोदी को पनौती बोल हिट विकेट हो गए राहुल गांधी? मोहम्मद शमी की धार से बीजेपी करेगी कांग्रेस पर वार

0

राहुल गांधी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टेडियम में मौजूदगी को जिम्मेदार ठहराया था।

इसके लिए उन्होंने पीएम को पनौती तक कहा। कांग्रेस ने बिना देरी किए इस मौके को लपका और अधिकांश बड़े नेताओं ने राहुल के सुर में सुर मिलाते हुए पीएम के लिए इस अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया।

लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए यह दांव अब उल्टा भी पड़ सकता है। पूरे विश्वकप में अपने गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी की सराहना की है।

मोहम्मद शमी ने फाइनल में हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय खिलाड़ियों से मिलने की तारीफ करते हुए कहा, उस समय हम हार चुके थे।

ऐसे समय प्रधानमंत्री आकर आपको प्रोत्साहन देते हैं तो वह एक अलग तरह का ही कॉन्फिडेंस होता है कि देश का जिम्मेदार आदमी आपको सहानुभूति दे रहा है।

इतिहास इस बात की गवाही देता है कि कांग्रेस या राहुल गांधी ने जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमला किया है तो बीजेपी और खुद पीएम मोदी ने उन मौकों को लपका है। चाहे वह ‘चौकीदार चोर है’ वाला बयान हो या फिर ‘मौत का सौदागर’ कहना।

उनके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने ‘नीच आदमी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इन सारे बयानों का अभी तक कांग्रेस पार्टी को खामियाजा ही भुगतना पड़ा है।

अब राहुल गांधी के इस बयान के जवाब में बीजेपी मोहम्म शमी के बयान को प्रचारित करने से नहीं चूकेगी। सोशल मीडिया से लेकर चुनावी भाषणों में इसे उछाला जाएगा।

पांच राज्यों के  विधानसभा चुनाव तो अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन लोकसभा का टोन सेट करने में बीजेपी को मदद मिलेगी।

इस बारे में जब केंद्रीय मंत्री कीरेन रिजीजू से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”कुछ गैर-जिम्मेदार लोगों के विपरीत, जो क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की हार पर सार्वजनिक रूप से दुखदायी खुशी मना रहे हैं, शमी का बहुत ही जिम्मेदार बयान है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी जी से नफरत क्यों करते हैं, इसलिए मैं आगे नहीं बताऊंगा।”

कांग्रेस नेता लोगों से कह रहे हैं वोट दो बाद में BRS में हो जाएंगे शामिल, तेलंगाना सीएम KCR ने लगाए आरोप

0

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के उम्मीदवार निर्वाचित होने पर बीआरएस में शामिल होने की बात कहकर लोगों से वोट मांग रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां कोयला खनन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कह रहे हैं कि राज्य की ‘सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड’ (एससीसीएल) के बजाए ऑस्ट्रेलिया में अडाणी समूह की कोयला खदानों से कोयला आयात किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व के कांग्रेस शासकों की नाकामी के कारण राज्य सरकार को एससीसीएल में अपनी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचनी पड़ी।

राव ने आरोप लगाया, ” कांग्रेस के लोगों को यह यकीन हो गया है कि उनकी हार निश्चित है इसलिए उन्होंने नया प्रचार शुरू किया है। वे लोगों से उन्हें निर्वाचित करने को कह रहे हैं ताकि जीतने के बाद वे बीआरएस में शामिल हो सकें।” राव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए प्रश्न किया कि भगवा पार्टी को वोट क्यों देना चाहिए जिसने तेलंगाना को एक भी मेडिकल कॉलेज या नवोदय स्कूल नहीं दिया है। राव ने मजाकिया लहजे में कहा, ” उनको वोट देना वोट को नाली में बहाने जैसा है।”

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने 1956 में तेलंगाना का आंध्र प्रदेश में विलय किया जिसके परिणामस्वरूप 50 वर्षों तक पीड़ा झेलनी पड़ी। उन्होंने कांग्रेस पर आश्वासन के बाद भी तेलंगाना के गठन में देरी का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने सिंगरेनी खदानों के बारे में कहा, ”हमने सिंगरेनी कर्मचारियों को कई सुविधाएं प्रदान कीं।

तेलंगाना विधानसभा ने भी एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से सिंगरेनी कर्मचारियों का आयकर माफ करने का अनुरोध किया।” उन्होंने कहा, ”लेकिन (प्रधानमंत्री) मोदी ये नहीं कर रहे हैं बल्कि कह रहे हैं कि आप सिंगरेनी को बंद कीजिए और हम ऑस्ट्रेलिया से अडानी (खदानों) से कोयला आयात करेंगे।” इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकारी की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा और लोगों से पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

यहूदियों के नरसंहार पर क्या बोल गए संजय राउत, भड़का इजरायल; भारत सरकार को लिखा खत

0

इजरायली दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की पोस्ट को लेकर भारत के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास ने यहूदी समुदाय के खिलाफ नरसंहार को उचित ठहराने वाली यहूदी विरोधी टिप्पणियों के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के खिलाफ विदेश मंत्रालय को कड़े शब्दों में एक वर्बल नोट भेजा है।

इसके अलावा, दूतावास ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी एक पत्र लिखा है।

दरअसल 14 नवंबर को, संजय राउत ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल की भयावह स्थिति को दर्शाती हुई एक रिपोर्ट शेयर की थी।

इसके साथ उन्होंने एक विवादित टिप्पणी भी। इसी को लेकर इजरायल भड़क गया। राउत ने लिखा, “हिटलर ज्यू (यहूदी) कम्युनिटी इतनी नफरत क्यों करता था? ये अब समझ में आ रहा है?” हालांकि, कड़ी प्रतिक्रिया के बाद राज्यसभा सांसद ने अपना ट्वीट हटा दिया।

संजय राउत द्वारा दोबारा शेयर की गई रिपोर्ट में इजराइल के हमले के बाद अल-शिफा अस्पताल में समय से पहले जन्मे बच्चों को चिल्लाते हुए दिखाया गया है।

अब यहूदी समुदाय के खिलाफ की गई इस विवादित टिप्पणी को लेकर इजरायली दूतावास ने विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे अपने कड़े शब्दों वाले पत्र में, इजरायली दूतावास ने यहूदी समुदाय के खिलाफ नरसंहार को उचित ठहराने वाली राज्यसभा सांसद की “यहूदी विरोधी” टिप्पणियों पर निराशा व्यक्त की है।

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, राजनयिक सूत्रों ने कहा कि इजरायली दूतावास चाहता है कि सांसद (संजय राउत) को बताया जाए कि उनके पोस्ट ने उस देश को किस तरह आहत किया है जो हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है। होलोकॉस्ट द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूरोपीय यहूदियों का नरसंहार था। 1941 और 1945 के बीच, नाजी जर्मनी और उसके सहयोगियों ने जर्मनी के कब्जे वाले यूरोप भर में लगभग 60 लाख यहूदियों को गैस चैंबर में बंद करके व्यवस्थित रूप से मार डाला था।

वर्ल्ड कप की हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में गए थे पीएम मोदी, अब आया रवि शास्त्री का बयान; क्या कहा?

0

वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रेसिंग रूम में जाकर सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।

उन्होंने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया था। ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी का जाना पूर्व खिलाड़ी और नेता कीर्ति आजाद को रास नहीं आया था और उन्होंने सवाल खड़े कर दिए थे, जिससे विवाद पैदा हो गया।

अब इसी मामले पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इस तरह ड्रेसिंग रूम में जाकर मुलाकात करने को आउटस्टैंडिंग करार दिया है।

न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह एक आउटस्टैंडिंग बात है, क्योंकि मुझे पता है कि ड्रेसिंग रूम कैसा लगता है और मैं उस ड्रेसिंग रूम में रहा हूं।

भारत के कोच के रूप में सात साल से अधिक और एक क्रिकेटर के रूप में कई वर्षों से अधिक ड्रेसिंग का हिस्सा रहा। जब आप डाउन फील कर रहे होते हैं और आप बाहर हो गए होते हैं तो, देश के प्रधानमंत्री का ड्रेसिंग रूम में जाना बहुत बड़ी बात है, क्योंकि इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ सकता है।

यह कोई आम आदमी का अंदर जाना नहीं है। जब कोई प्रधानमंत्री ड्रेसिंग रूम में जाता है तो उसका जाना विशेष होता है। मुझे पता है कि इससे खिलाड़ी कैसा फील कर रहे होंगे।”

ड्रेसिंग रूम में जाने पर कीर्ति आजाद ने की थी आलोचना
भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में जाने के लिए पूर्व ऑलराउंडर कीर्ति आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी।

1983 में भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे आजाद ने कहा था कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के अलावा कोई भी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में प्रवेश नहीं कर सकता है।

ड्रेसिंग रूम किसी भी टीम का पवित्र स्थान होता है। आईसीसी इन कमरों में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के अलावा किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को ड्रेसिंग रूम के बाहर टीम से मिलना चाहिए था। मैं इसे एक खिलाड़ी के तौर पर कह रहा हूं, राजनेता के तौर पर नहीं।

पूरा देश आपको देख रहा है, रोहित-विराट से बोले थे पीएम मोदी
वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रेसिंग रूम का दौरा किया था।

विराट और रोहित शर्मा से उन्होंने कहा था कि आप सभी दस-दस मैच जीतकर आए हैं, यह होता रहता है। पूरा देश आपको देख रहा है, मुस्कुराइए। मैंने सोचा कि सभी लोगों से मुलाकात कर लूं।

इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ से कहा था कि आप लोगों ने मेहनत बहुत की है। मोहम्मद शमी से मिलते हुए उन्होंने कहा था कि इस बार बहुत अच्छा किया है।

साथ ही, पीएम मोदी ने शमी की पीठ भी थपथपाई थी। पीएम मोदी ने जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी, तब ड्रेसिंग रूम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe