Home Blog Page 1965

डोनाल्ड ट्रंप की न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव में जीत, भारतवंशी निकी हेली ने दी कड़ी टक्कर…

0
डोनाल्ड ट्रंप की न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव में जीत, भारतवंशी निकी हेली ने दी कड़ी टक्कर…

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की है।

उनकी प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली उन्हें कड़ी टक्कर दी है।

प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज करने से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की राष्ट्रपति पद के आगामी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दावेदारी और पुख्ता हो गयी है।

अमेरिका के प्रमुख समाचार संगठनों ने एक चौथाई मतगणना होने के साथ रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव को ट्रंप के पक्ष में बताया था। ट्रंप को करीब 52.5 प्रतिशत और हेली को 46.6 प्रतिशत मत मिले हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हेली ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। वह रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप के खिलाफ खड़ी इकलौती उम्मीदवार हैं।

आपको बता दें कि आयोवा कॉकस के बाद न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर ट्रंप ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का प्रत्याशी बनने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।

ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के इकलौते उम्मीदवार हैं जिन्होंने तीन बार न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की है।

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने एक साक्षात्कार में फॉक्स न्यूज से कहा, ‘‘यह आज रात डोनाल्ड ट्रंप के लिए निर्णायक जीत है।’’

उन्होंने कहा कि दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली के लिए ट्रंप के समर्थन में इस दौड़ से हटने का यह सही वक्त है।

ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान आयोजकों ने एक बयान जारी कर हेली से इस दौड़ से हटने को कहा है।

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई…

0
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है।

इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश के राज्यों में अव्वल है।

यह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा और बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़े, निडर होकर आगे बढ़े, अपने सपने साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने।

राज्य सरकार प्रत्येक बालिका के सर्वांगीण विकास, उनके स्वाभिमान व सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है।

‘INDIA’ में बड़ी फूट? अकेले लड़ सकती है TMC, क्या कांग्रेस को कोई सीट नहीं देंगी ममता बनर्जी…

0
‘INDIA’ में बड़ी फूट? अकेले लड़ सकती है TMC, क्या कांग्रेस को कोई सीट नहीं देंगी ममता बनर्जी…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है।

खबर है कि पार्टी राज्य की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था।

कहा जा रहा था कि तृणमूल कांग्रेस सीट बंटवारे में हो रही देरी से नाराज है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘हमारी पार्टी सुप्रीमो ने साफ कर दिया है कि हमें कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

उनका कहा है कि पार्टी ने उन्हें दो सीटें देने की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस 10-12 सीटों की मांग कर रही है।’

पहले सिर्फ 2 सीटें देने की थी तैयारी
टीएमसी ने कांग्रेस की 10-12 सीटों की मांग की भी आलोचना की है। इससे पहले कहा जा रहा था कि सीएम बनर्जी राज्य में कांग्रेस को 2 सीटों की पेशकश कर रही थीं।

हालांकि, खबरें आती रही हैं कि सिर्फ टीएमसी ही नहीं, बल्कि विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के कई दल सीट शेयरिंग पर जल्द से जल्द बात करने की मांग उठा चुके हैं।

कांग्रेस की न्याय यात्रा में नहीं होंगी शामिल
मंगलवार को ही टीएमसी ने साफ कर दिया है कि पार्टी असम में कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल नहीं होगी। एजेंसी के अनुसार, टीएमसी के एक नेता का कहना है कि सीट शेयरिंग पर पहले बातचीत होना जरूरी है।

खास बात है कि कांग्रेस की न्याय यात्रा असम के बाद पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगी और 25 जनवरी को कूच बिहार पहुंच सकती है।

कांग्रेस का भी कड़ा रुख
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा, ‘इस बार चुनाव ममता बनर्जी की दया पर नहीं लड़े जाएंगे। ममता बनर्जी जो दो सीटें छोड़ रही हैं, वहां कांग्रेस ने बीजेपी और टीएमसी को हराया है।

कांग्रेस पार्टी जानती है कि चुनाव कैसे लड़ना है। ममता बनर्जी अवसरवादी हैं। वह साल 2011 में कांग्रेस की दया पर सत्ता में आईं थीं।’

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा…

0
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, सचिव वित्त अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन, पशु पालन, मत्स्य पालन एवं आयाकट, ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

दिमाग में लगी गोली, चार दिन तक पार्टी करता रहा शख्स; पता चला तो …

0
दिमाग में लगी गोली, चार दिन तक पार्टी करता रहा शख्स; पता चला तो …

किसी के सिर में गोली लग जाए तो भला वह कितनी देर जिंदा रह सकता है? ब्राजील में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक 21 साल एक लड़का रियो डि जनेरो बीच पर न्यू ईयर की पार्टी कर रहा था।

इसी दौरान उसके सिर में गोली लग गई। उसे लगा कि कोई पत्थर लगा है। थोड़ी देर बाद जब खून बहना रुक गया तो उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

वह चार दिन तक पार्टी करता रहा। इसके बाद जब वह अपने घर पहुंचा तो उसको हाथ उठाने और उंगलियां हिलाने में दिक्कत होने लगी। जब वह अस्पताल गया तो असलियत जानकर पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। 

डॉक्टरों ने बताया कि उसे चार दिन पहले ही गोली लगी है। उसे बताया गया कि वह बहुत ही लकी था जो उसकी जान बच गई। उसे पैरालिसिस भी हो सकता था या फिर उसकी जान भी जा सकती थी।

इसके बाद डॉक्टरों ने दो घंटे तक ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले ही बता दिया था कि अगर गोली निकालने के दौरान कून नहीं रुकता या फिर सेरेब्रल फ्लुइड बह जाता है तो उसकी जान भी जा सकती है।

हालांकि डॉक्टरों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। उसके सिर से निकाली गई गोली पुलिस को जांच के लिए सौंप दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि उस दिन उस इलाके में कहीं गोलीबारी नहीं हुई थी। 

रिपोर्ट के मुताबिक मैच्योज फेसियो को यही लगा था कि किसी ने मजाक में पत्थर उनके सिर में मार दिया। वहां हो रहे शोर में उन्हें पता भी नहीं चला कि कहीं गोली चली है। पार्टी के बाद वापस आते वक्त भी उन्हें ड्राइव करने में परेशानी हो रही थी। उन्हें बार-बार गाड़ी रोकनी पड़ रही थी।

इसके बाद जब वह अस्पताल गए तो डॉक्टर ने बताया कि उनके ब्रेन एरिया में 9 एमएम की गोली लगी हुई है। इसी वजह से दाहिने हाथ में दिक्कत हो रही है। फेसियो का कहना है कि डॉक्टर उनके लिए भगवान बन गए जिन्होंने जान बचा ली। वरना उनकी जान भी जा सकती थी। 

रायपुर : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

0
रायपुर : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

महाभोग तथा प्रसादी कार्यक्रम एवं काली माँ के दर्शन करने आकाशवाणी चौक पहुँचे मुख्यमंत्री

दृष्टिबाधित बच्चों को महाभोग का किया वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लड्डूओं से तौला गया
कहा जो रामभक्त श्रीराम के लिए चिट्ठियां लिख रहे हैं उन चिट्ठियों को अयोध्या भेजा जाएगा

अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उनके ननिहाल में भी उत्सव का माहौल है।

मकर संक्रांति से जो उत्सव शुरू हुआ है वो प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन तक रहा।

यह बात मुख्यमंत्री ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक में आयोजित महाभोग एवं प्रसादी कार्यक्रम में कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां स्थित माँ महाकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने माँ काली की आरती कर उन्हें लड्डुओं का भोग अर्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय को लड्डुओं से तौला गया। मुख्यमंत्री ने नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड स्कूल के दृष्टिबाधित बच्चों को महाभोग का वितरण किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के लिए कल का दिन ऐतिहासिक था। अयोध्या धाम में छत्तीसगढ़ के भांजे प्रभु श्री रामलला टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हुए।

उन्होंने कहा कि रामायण में माता शबरी का भी जिक्र आता है और उनका आश्रम शिवरीनारायण में है। माता शबरी वनवासी थीं और उन्होंने वर्षों प्रभु का इंतजार किया। उनकी तपस्या का परिणाम था कि भगवान स्वयं उनके पास आए थे और शिवरीनारायण की पावन धरा पर ही माता शबरी ने उन्हें बेर खिलाए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इसी तरह भक्तों की लंबी प्रतीक्षा के बाद उनके आराध्य की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर आया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रामभक्त चिट्ठियों के माध्यम से प्रभु के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

इन चिट्ठियों को एकत्रित कर अयोध्या धाम ले जाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि ननिहाल वासियों को सरकारी खर्चे पर प्रभु की जन्मभूमि अयोध्याधाम का दर्शन कराया जाएगा।

गाड़ी में सिर्फ 5 लीटर तेल, जब पत्रकारों के लिए कर्पूरी ठाकुर ने बरामदे में बैठे लोगों से मांग लिया था चंदा …

0
गाड़ी में सिर्फ 5 लीटर तेल, जब पत्रकारों के लिए कर्पूरी ठाकुर ने बरामदे में बैठे लोगों से मांग लिया था चंदा …

बात 1980 के आसपास की है। कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री पद से हट चुके थे।

अब वो विपक्ष के नेता थे। उन दिनों बिहार में जातीय संघर्ष बढ़ रहे थे। रोहतास में कई छोटी जातियों और उच्च जाति के दबंगों के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया था।

जातीय हिंसा, खून-खराबा होने लगे थे। इस वजह से उस वक्त रोहतास को बिहार का चंबल भी कहा जाने लगा था। मोहन बिन्द उस इलाके का एक बड़ा दस्यु सरगना था। उसका आतंक बढ़ रहा था। इधर, पुलिस पर कार्रवाई का दबाव भी बढ़ गया था।

इसी बीच, पुलिस ने बिन्द गिरोह के बारे में पूछताछ करने के दौरान करुआ गांव में तीन हरिजनों को घोड़े की टाप से कुचलकर मार डाला था। पुलिस उत्पीड़न की वारदात की सूचना पटना में कर्पूरी ठाकुर को मिल गई थी।

इसके बाद उन्होंने रात में ही दो पत्रकारों को फोन करवाकर अगली सुबह अपने आवास पर बुलाया था। इनमें एक थे नवभारत टाइम्स के अरुण रंजन और दूसरे अंग्रेजी पत्रकार अरुण सिन्हा।

कर्पूरी ठाकुर पुलिस उत्पीड़न की घटना का कवरेज दो बड़े अखबारों में करवाना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को बुलवाया था।

सुबह जब दोनों पत्रकार कर्पूरी ठाकुर के आवास पर पहुंचे तो वहां एक खटारा टैक्सी खड़ी थी।

तुरंत ही कर्पूरी ठाकुर ने दोनों पत्रकारों से बातचीत किया और उन्हें उसी खटारा टैक्सी से रोहतास के लिए रवाना करना चाहा, तभी ड्राइवर से पूछा कि गाड़ी में कितना तेल है।

इस पर ड्राइवर ने कहा- पांच लीटर। कर्पूरी ठाकुर ने तुरंत अनुमान लगाया कि सवा दो सौ किलोमीटर की दूरी के लिए सिर्फ पांच लीटर तेल बहुत कम है।

उन्होंने तब तुरंत अपने ही बरामदे में बैठे लोगों से चंदा मांग लिया और उससे जमा हुए पैसे को ड्राइवर को दे दिया। कर्पूरी ठाकुर ने तब कहा, आप लोग बढ़िए, पीछे से आता हूं।

जब पत्रकार गांव पहुंचे तो देखा कि पुलिस और दबंगों ने कई दलित परिवारों के घरों के छप्पड़ उखाड़ दिए हैं।

गांव के अधिकांश महिलाओं और पुरुषों के हाथ-पांव फुले हुए थे, जो भयंकर मारपीट की कहानी बयां कर रहे थे लेकिन उनमें से एक भी अपना मुंह नहीं खोल रहे थे। मुसहर टोली की तीन विधवाएं खूब रो रही थीं।

अरुण रंजन ने कर्पूरी ठाकुर की मौत के बाद एक संस्मरण में इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि जब हमलोग उस गांव से लौटने लगे तभी गांव में हल्ला हुआ कर्पूरी जी आ गए, कर्पूरी जी आ गए। कर्पूरी जी ने हमलोगों को गांव में देखते ही तुरंत वहां से निकल जाने को कहा था।

रंजन ने लिखा है कि जो लोग चुप्पी साधे हुए थे, वही लोग ठाकुर को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे थे और उन्हें आपबीती सुना रहे थे।

रायपुर : मुख्यमंत्री साय से पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. फ्लेमिंग ने की सौजन्य मुलाकात…

0
रायपुर : मुख्यमंत्री साय से पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. फ्लेमिंग ने की सौजन्य मुलाकात…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन कोलकाता से आए पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय को डॉ फ्लेमिंग ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से उन्होंने छत्तीसगढ़ और यूनाइटेड किंगडम के मध्य आपसी सहयोग सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने डॉ फ्लेमिंग को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नवीन सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री और डॉ फ्लेमिंग ने जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौती से निपटने के तरीकों और अन्य मुद्दों के संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

चर्चा के दौरान डॉ फ्लेमिंग ने मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उनके गृहनगर जशपुर के विषय मे जानकारी ली।

डिप्टी हाई कमिश्नर ने मुख्यमंत्री से कहा कि छत्तीसगढ़ में गठित नवीन सरकार की शुरुआत में यह मुलाकात बहुत सुखद है।

छत्तीसगढ़ और यूनाईटेड किंगडम के बीच रिश्ते भविष्य में और मजबूत होंगे।  मुख्यमंत्री ने डॉ एंड्रू को बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

भारत से टेंशन के बीच मालदीव ने चली नई चाल! चीन के जासूसी जहाज को दी घुसने की इजाजत…

0
भारत से टेंशन के बीच मालदीव ने चली नई चाल! चीन के जासूसी जहाज को दी घुसने की इजाजत…

भारत से राजनयिक विवाद के बीच मालदीव ने एक बार फिर पीठ पर छुरा घोंपने वाला काम किया है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपना परम मित्र बताने वाले मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के खिलाफ नई साजिश रची है। उन्होंने चीन के जासूसी जहाज को अपने क्षेत्र में घुसने की इजाजत दे दी।

भारत से तनावपूर्ण संबंधों के बीच मालदीव ने चीनी जहाज के माले आने की पुष्टि करते हुए कहा कि मित्र राष्ट्रों के जहाजों का स्वागत है।

चीनी जहाज के कुछ हफ्तों में मालदीव पहुंचने की संभावना है। इसने भारत की चिंता बढ़ा दी है भारत की चिंता इसलिए भी गंभीर है क्योंकि पिछले साल चीन ने अपने जासूसी जहाज को श्रीलंकाई धरती पर उतारा था, तब भी काफी बवाल हुआ था।

मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद से मोहम्मद मुइज़ू के उठाए कदम भारत के खिलाफ ही रहे हैं। मालदीव का सर्वेसर्वा बनने से पहले उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय सेना की आलोचना की थी और जीतने पर भारतीय सेना को देश से बाहर करने का वादा भी किया था।

राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने किया भी ऐसा ही। मुइज्जू सरकार ने भारत को सेना के वापस चले जाने के लिए 15 फरवरी तक का वक्त दिया है।

इतना ही नहीं मालदीव की परंपरा को तोड़ते हुए मालदीव के राष्ट्रपति भारत न जाकर चीन दौरे पर गए। इसी महीने मुइज्जू ने शी जिनपिंग से मुलाकात की थी, यह उनकी पहली राजकीय यात्रा भी थी। 

एक स्वतंत्र खुफिया शोधकर्ता और ओपन सोर्स डेटा के अनुसार, एक चीनी जासूसी जहाज के जल्द ही मालदीव पहुंचने की संभावना है।

बता दें कि चीनी जासूसी जहाज पिछले साल श्रीलंकाई धरती पर उतरा था, जिसके बाद चीनी जहाज पर भारत की जासूसी करने के आरोप भी लगे थे। चीन ने इस बार मालदीव के सहारे भारत पर निशाना साधने की कोशिश की है।

चीन के पास रिसर्च और जासूसी क्षेत्रों में जहाजों का सबसे बड़ा बेड़ा है, जिसके बारे में विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह वैज्ञानिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों की पूर्ति करने में सक्षम है।

रिपोर्ट के अनुसार, चीनी पोत जियांग यांग होंग 03 “हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है और माले की ओर कदम बढ़ा चुका है।

उधर, मालदीव ने भी पुष्टि कर दी है कि चीनी जहाज को उसने अपने क्षेत्र में आने की इजाजत दे दी है। मालदीव ने आधिकारिक बयान में कहा कि मित्र राष्ट्र चीन का उसके क्षेत्र में स्वागत है। उधर, हिन्द महासागर में चीन की उपस्थिति ने भारत की चिंता बढ़ा दी है।

चीनी जहाज कब निकला और कब पहुंचेगा मालदीव
शिपस्पॉटिंग पोर्टल Marinetraffic.com के आंकड़ों के अनुसार , जियांग यांग होंग 03 पोत 16 जनवरी को चीनी बंदरगाह से माले के लिए रवाना हुआ था।

वर्तमान में जावा सागर में मंडराते हुए जहाज के 8 फरवरी के आसपास मालदीव पहुंचने की उम्मीद है, हालांकि उम्मीद यह भी है कि जहाज 30 जनवरी तक भी पहुंच सकता है। 

भारत की चिंता
इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि भारत ने चीन के जासूसी जहाज की यात्रा पर मालदीव के साथ आपत्ति व्यक्त की है या नहीं, लेकिन नई दिल्ली सरकार ने पहले भी ठोस कदम उठाए थे, जब चीनी जहाज ने पड़ोसी देश श्रीलंका का दौरा किया था। रक्षा सूत्रों का कहना है कि भारतीय नौसेना जहाज की गतिविधि पर नजर रख रही है।

रायपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 24 जनवरी से…

0
रायपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 24 जनवरी से…

मुख्यमंत्री करेंगे राजधानी में दो दिवसीय लघु फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक सहित  विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का शुभारंभ 24 जनवरी 2024 को राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में करेंगे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत आयोजित किये जा रहे विभन्न सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात संबंधी जनजागरूकता शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव के प्रथम सत्र में देश के विभिन्य राज्यों से प्राप्त अनेक भाषाओं की 460 प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ चिन्हित 44 लघु फिल्मों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। प्रातः 11ः30 बजे सड़क सुरक्षा पर आधारित ’’स्टे फिट विथ मी ग्रुप‘‘ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जायेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी, यातायात संदर्शिका का विमोचन और फिल्म महोत्सव के विजेताओं को पारितोषिक वितरण और उत्कृष्ट एवं पुरस्कृत फिल्मों का प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा।

24 जनवरी के द्वितीय सत्र में शाम 4 बजे से सड़क सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। अगले दिन 25 जनवरी को तृतीय सत्र में सुबह 10 बजे से चयनित विशिस्ट लघु फिल्मों का प्रदर्शन जनसामान्य के लिए किया जाएगा। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्त्तीसगढ़, परिवहन विभाग एवं छत्त्तीसगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा के प्रति चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव के लिए अब तक उत्तर प्रदेश गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, असम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड, दिल्ली, उड़ीसा  सहित अन्य राज्यों से तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रांे के प्रतिभागियों के पंजीकरण हुए है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव, छत्तीसगढ़ 2024 में दो श्रेणियों में प्रस्तुतियां स्वीकार की गयी है, इनमें (1) छत्तीसगढ़ी भाषा (छत्तीसगढ़ी, गोडी, धुर्वा, भतरी, दोरली, संबलपुरी, कुड़ख, सदरी, बैगानी, कमारी, औरिया, सरगुजिया, दंतेवाड़ा गोड़ी आदि) और (2) अन्य भारतीय भाषा, सभी प्रविष्टियों के लिए हिंदी में उपशीर्षक अनिवार्य किया गया है।

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe