Homeराज्यछत्तीसगढ़उप मुख्यमंत्री अरुण साव योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा…..

रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे बिलासपुर जिला मुख्यालय में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों तथा लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करेंगे। वे आयुषदीप सामान्य सभा और जीवनदीप समिति की भी बैठक लेंगे।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में आवश्यक तैयारी एवं अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख और जानकारी साथ लाना सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि समीक्षा के दौरान आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe