Homeराज्यछत्तीसगढ़राजस्व मंत्री ने ग्राम झोंका में किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन...

राजस्व मंत्री ने ग्राम झोंका में किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण…..

रायपुर: ग्राम पंचायत झोका में शुक्रवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने महामाया मंदिर सामुदायिक भवन, केश डबरी प्रवेश द्वार, पचरी निर्माण, महतारी सदन, मुक्ति धाम शेड, तालाब गहरीकरण तथा रंगमंच भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और कुर्मी पारा स्थित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर ग्राम के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इनमें प्राथमिक शाला में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, छापड़ तालाब गहरीकरण के लिए 10 लाख रुपये, मुक्तिधाम शेड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये, पचरी निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, सामुदायिक भवन, ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा जागृति महिला मंडल को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा शामिल है। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, बलौदाबाजार जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, ग्राम पंचायत झोका सरपंच हरीराम धुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe