Homeराज्यछत्तीसगढ़सुशासन तिहार से बदली सूरज बाई की जिंदगी राशन कार्ड मिलने से...

सुशासन तिहार से बदली सूरज बाई की जिंदगी राशन कार्ड मिलने से मिली बड़ी राहत….

रायपुर: शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम जामगाला निवासी सूरज बाई का परिवार इसका एक जीवंत उदाहरण है। लंबे समय से राशन कार्ड के अभाव में कई कठिनाइयों का सामना कर रहे इस परिवार की समस्या का समाधान सुशासन तिहार के माध्यम से संभव हो सका।

सूरज बाई बताती हैं कि राशन कार्ड नहीं होने के कारण उनका परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न से वंचित था। मजबूरी में उन्हें बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ता था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। कई बार प्रयास करने के बावजूद राशन कार्ड नहीं बन पाया था।

सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने अपनी समस्या प्रशासन के समक्ष रखी। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उनका राशन कार्ड जारी कर दिया। अब उनका परिवार खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगा तथा निर्धारित मात्रा में निःशुल्क चावल भी मिलेगा।

सूरज बाई के अनुसार राशन कार्ड मिलने से परिवार की एक बड़ी चिंता दूर हो गई है। इससे मासिक खर्च में कमी आएगी और आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe