Homeराज्यछत्तीसगढ़सुशासन तिहार बना सहारा, पवित कुमार को मिला राशन कार्ड का लाभ….

सुशासन तिहार बना सहारा, पवित कुमार को मिला राशन कार्ड का लाभ….

रायपुर: सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम गोपालपुर में आयोजित समाधान शिविर ने अनेक जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं का समाधान किया। इन्हीं में से एक हैं विकासखंड छुईखदान के ग्राम गोपालपुर निवासी श्री पवित कुमार वर्मा (उम्र 32 वर्ष), जिन्हें लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

सुशासन तिहार के दौरान आयोजित शिविर में श्री वर्मा ने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके प्रकरण का परीक्षण किया गया और पात्रता अनुसार राशन कार्ड स्वीकृत कर प्रदान किया गया। राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद अब श्री पवित कुमार वर्मा और उनके परिवार को शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का नियमित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड मिलने से परिवार को आवश्यक खाद्यान्न उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा और जीवनयापन में सुविधा मिलेगी।

श्री वर्मा ने अपनी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन तथा सुशासन तिहार अभियान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल वास्तव में आम नागरिकों की समस्याओं को उनके गांव में ही हल करने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe