Homeराज्यछत्तीसगढ़इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्टॉल्स का...

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्टॉल्स का निरीक्षण, युवाओं को दिया नवाचार का संदेश….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” में पहुंचकर विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों तथा बस्तर के युवाओं द्वारा विकसित नवाचारों को करीब से देखा और उनके प्रयासों की सराहना की।

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्टॉल्स का निरीक्षण

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि “यदि हम माँ सरस्वती के उपासक बनेंगे, तो माँ लक्ष्मी स्वयं हमारे साथ आएंगी।” उन्होंने ज्ञान और कौशल को सफलता की कुंजी बताते हुए युवाओं को निरंतर सीखने और खुद को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज का दौर ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का है, जिसमें नवाचार और तकनीकी कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपने विचारों को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने की दिशा मिलती है।

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्टॉल्स का निरीक्षण

कार्यक्रम में उपस्थित नवाचारकर्ताओं ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स और आइडियाज प्रस्तुत किए, जिनमें तकनीक, कृषि, शिक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान से जुड़े कई उपयोगी मॉडल शामिल रहे।

वित्त मंत्री ने इन प्रयासों को सराहनीय बताते हुए कहा कि प्रदेश के युवा नई सोच और ऊर्जा के साथ विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” जैसे आयोजन प्रदेश में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe