Homeराज्यछत्तीसगढ़प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: धुएँ से मिली मुक्ति, समय की हो रही बचत….

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: धुएँ से मिली मुक्ति, समय की हो रही बचत….

रायपुर: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत गैस कनेक्शन से महिलाओं को धुएं से मुक्ति तथा उनके जीवन स्तर में सुधार आधार आ रहा है। मुंगेली जिले की अनेक महिलाओं को रसोई में लकड़ी और उपलों के धुएँ से भरी, आँखों में जलन और साँसों में तकलीफ़ सहित अनेक समस्याएं होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 ने इस तस्वीर को बदल दिया है। आज वही रसोई स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मान से भरी हुई है। जिले में 01 लाख 22 हजार 545 से अधिक हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

नगर पंचायत सरगांव की श्रीमती रंजित वर्मा ने बताया कि वे पहले लकड़ी और कंडे से खाना बनाती थीं। घर के भीतर धुएँ का भारी गुबार भर जाता था, जिससे आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती थीं। साथ ही, लकड़ी इकट्ठा करने और चूल्हे पर खाना पकाने में अत्यधिक समय लग जाता था, जिससे समय पर भोजन भी नहीं बन पाता था। अब गैस कनेक्शन मिलने के बाद उनके घर में धुएँ से पूरी तरह राहत मिल गई है। समय की बचत हो रही है और परिवार को समय पर स्वच्छ व सुरक्षित भोजन मिल पा रहा है। पांच सदस्यीय परिवार की गृहिणी रंजिता वर्मा ने इस योजना को अपने जीवन के लिए वरदान बताया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe