Homeराज्यछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री जनदर्शन: दिव्यांग प्रवीण गिरी गोस्वामी को पुत्री की शादी के लिए...

मुख्यमंत्री जनदर्शन: दिव्यांग प्रवीण गिरी गोस्वामी को पुत्री की शादी के लिए मिला 20 हजार का तत्कालीक सहायता…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित महत्वकांक्षी जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान महादेवघाट रायपुरा निवासी दिव्यांग प्रवीण गिरी गोस्वामी के समस्या का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया। उन्होंने उनकी पुत्री फूल गिरी गोस्वामी के शादी के लिए 20 हजार रूपए का चेक देकर तत्कालीक सहायता प्रदान की। दिव्यांग श्री गोस्वामी ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय का ह्नदय का आभार व्यक्त किया।

दिव्यांग श्री प्रवीण गोस्वामी ने पेशे से पुजारी का काम करते है। उनकी 4 लड़की है जिनमें 3 लड़कियांे की शादी कर चुके है चौथी लड़की फूलगिरी गोस्वामी की सगाई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वे शुगर का पेशेन्ट है, मोटर साइकिल चलाने दौरान उनका पैर जल गया और शुगर इंफेक्शन के कारण उनका पैर काटना पड़ा। पैर के ईलाज में भी जमा पुंजी खत्म हो गया है। आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने के कारण उन्हें अपने छोटी बेटी की शादी में काफी परेशानी हो रही है। मंदिर के चढ़ावा से जो आमदनी होती है उसी से घर खर्च मुश्किल से चल रहा है। दिव्यांग श्री गोस्वामी मुख्यमंत्री के हाथों 20 हजार का चेक पाकर राहत महसूस की।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe