Homeराज्यमध्यप्रदेशभगोरिया महोत्सव में शामिल होना मेरे लिये गर्व की बात है, कहा-...

भगोरिया महोत्सव में शामिल होना मेरे लिये गर्व की बात है, कहा- अलीराजपुर के लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्म-विश्वास को देखकर मन गदगद है: मंत्री विजयवर्गीय…

भोपाल: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अलीराजपुर आकर भगोरिया महोत्सव में शामिल होकर में गर्व का अनुभव कर रहा हूँ। भगोरिया महोत्सव में उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्मविश्वास को देखकर मन गदगद है। अलीराजपुर ने पिछले 20 वर्षों में तरक्की की नई ऊॅचाईयों को छूआ है।

अलीराजपुर के लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्म-विश्वास को देखकर मन गदगद है: मंत्री श्री विजयवर्गीय

आज लोगों के पक्के मकान है, घर-घर तक जल पहुंच रहा है, आज जिले के किसान साल में 3–3 फसलें लें रहे है, ये स्थिति पिछले 20 वर्षों में बदली है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने यह बात भगोरिया महोत्सव में शामिल होने के बाद कहीं। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों को धरातल तक लाने के लिए मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने मेहनत की है।

उन्होंने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से अलीराजपुर आ रहे है। राज्य सरकार के प्रयासों से पलायन पहले की तुलना में कम हुआ है, सम्पन्नता बढ़ी है और जनजातीय अंचल के नागरिकों के अंदर आत्म-विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के भगवान बिरसा मुंडा के योगदान एवं कार्यों को विश्व स्तर तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार किया जा रहा है।

भगोरिया महापर्व उल्लास के साथ मनाया जाता रहे इसके लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। भगोरिया महापर्व में मंत्री श्री विजयवर्गीय एवं राज्य मंत्री श्री गौतम टेटवाल का स्वागत जनजातीय संस्कृति को परिलक्षित करती हुई जैकेट और साफा पहनाकर मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe