Homeदेशअरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, ED केस में कानूनी...

अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, ED केस में कानूनी मदद करेगी कांग्रेस…

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बृहस्पतिवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल के परिवार से संपर्क किया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिवार को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया दिया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी आगे की कानूनी सहायता की पेशकश करने के लिए कल केजरीवाल या फिर उनके परिवार से मिलने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि “एक डरा हुआ तानाशाह मरा हुआ लोकतंत्र चाहता है।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने “एक्स” पर पोस्ट किया, “डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।” उन्होंने दावा किया, “मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट ‘फ्रीज’ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है।” उन्होंने कहा कि ‘ इंडिया’ गठबंधन इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

ईडी ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें यहां अपने कार्यालय ले गई। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के बीच, केजरीवाल (55) की गिरफ्तारी पर आप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe