Homeमनोरंजनसोनाक्षी सिन्हा ने अपने जिस घर में जहीर इकबाल के साथ शादी...

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जिस घर में जहीर इकबाल के साथ शादी की थी वो अब बिकने वाला है। अब फैंस इस बात से हैरान हैं

सोनाक्षी सिन्हाने अपने जिस घर में जहीर इकबाल के साथ शादी की थी वो अब बिकने वाला है। अब फैंस इस बात से हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो एक्ट्रेस इतनी जल्दी अपनी प्रॉपर्टी बेचना चाह रही हैं। वहीं सोनाक्षी ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। इस अपार्टमेंट की कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा ने दो महीने पहले मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में जहीर इकबाल से शादी की थी। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस उस प्रॉपर्टी को बेचना चाहती हैं। अपने पेरेंट्स का घर छोड़ने के बाद सोनाक्षी इसी घर में रह रही थीं। लेकिन अब ये बिकने के लिए तैयार है और इसकी जानकारी एक रियल स्टेट इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली है। अब इस खबर के बाद से फैंस को चिंता होने लगी है कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो सोनाक्षी को अपना ये घर बेचना पड़ रहा है। जिस इंस्टाग्राम पेज ने घर सेल की जानकारी दी है उसने एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में यह तो नहीं बताया गया कि यह सोनाक्षी सिन्हा का अपार्टमेंट है लेकिन यूजर्स ने वीडियो देखकर तुरंत इसे पहचान लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनाक्षी ने कुछ महीने पहले अपने इस घर का हाउस टूर करवाया था। इस वीडियो में नजर आ रहा घर भी एकदम सोनाक्षी के घर जैसा ही है। वहीं सोनाक्षी ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe