Homeराज्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़-कोरबा में हाथियों के हमले में मृतिका के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष,...

छत्तीसगढ़-कोरबा में हाथियों के हमले में मृतिका के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया

कोरबा.

हरदी बाजार ग्राम रलिया में कुछ दिनों पहले हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई थी। मृतिका का नाम गायत्री देवी राठौर था, जो रलिया के व्यावसायिक रामचरण राठौर की भाभी और अमित राठौर की माता  थी। आंगन बाड़ी के कार्यकर्ता थीं। मृतक के परिवार से दुख के घड़ी में दुख व्यक्त करने शुक्रवार की रात उनके निवास स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत पहुंचे।

उनके साथ पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ,पूर्व विधायक राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर और महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंह तंवर के द्वारा हाथी प्रभावित मृतक के परिवार से भेंट की। दुख व्यक्त कर ढांढस बांधा। इस दौरान कांग्रेस के और अन्य कार्यकर्ता ग्रामीणजन उपस्थित रहे।डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। वहीं घटनाक्रम की जानकारी ली गई। दंतैल हाथी अब तक तीन महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। रलिया के बाद खैरभवना में दो महिलाओं के मौत के घाट उतारा था। उसके बाद जांजगीर चांपा जिले कोरबा के सीमा से लगी खिसोरा जंगल में पिछले तीन दिनों से डेरा डाला हुआ है। जहां हाथी अब तक जंगल से बाहर नहीं निकला है। हाथी की निगरानी के लिए तीन जिले के वनकर्मी लगे हुए हैं। कटघोरा वन मंडल, जांजगीर चांपा वन मंडल, बिलासपुर वन मंडल के कर्मचारी तैनात हैं। कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार झा ने बताया कि हाथी किशोर जंगल में अभी भी विचरण कर रहा है। इसके लिए आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है। वहीं ग्रामीणों को जंगल जाने से रोका जा रहा है।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe