Homeराज्यबिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना, किसानों को मौसम...

बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना, किसानों को मौसम विभाग की चेतावनी

राजधानी समेत प्रदेश में बारिश में तेजी आई है। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में झमाझम बारिश से माैसम सामान्य होने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में शाम पांच बजे तक 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र का विकसित हाेने के साथ प्रदेश में गरज-तड़क के साथ वर्षा होगी। गुरुवार को पांच जिलों के औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई एवं बांका में बहुत भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पटना में हल्की बारिश के आसार

जबकि, पटना समेत अन्य जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में भारी से हल्की वर्षा दर्ज की गई। मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में सर्वाधिक वर्षा 163.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

छपरा और बांका को छोड़ अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोतरी

बुधवार को छपरा, बांका को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी पुपरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

इन जगहों पर दर्ज हुई बारिश

औरंगाबाद के कुटुंबा में 151.4 मिमी, बक्सर के इटराही में 139.2 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 124.0 मिमी, सुपौल में 120.5 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 104.8 मिमी, बक्सर में 100.6 मिमी, रोहतास के दिनारा में 98.2 मिमी, औरंगाबाद के ओबरा में 92.6 मिमी, मधेपुरा में 76.8 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 68.4 मिमी, औरंगाबाद के देव में 65.6 मिमी, बक्सर के राजपुर में 65.0 मिमी, नवादा में 60.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe