Homeराज्यछत्तीसगढ़भारत बनेगा निर्माण का ग्लोबल हब, मदकू दीप का करेंगे कायाकल्प- धरमलाल

भारत बनेगा निर्माण का ग्लोबल हब, मदकू दीप का करेंगे कायाकल्प- धरमलाल

बिलासपुर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत किया।  संभागीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के साथ अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन-2047 को संबोधित भी किया। धरमलाल कौशिक ने कहा कि साल 2047 तक भारत निर्माण क्षेत्र में ग्लोबल हब बन जाएगा। आजादी की सौवीं वर्षगांठ पर भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विधानसभा बिल्हा क्षेत्र में जगह जगह आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत किया। बैठकों को संबोधित भी किया। धरमलाल ने संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन-2047 कार्यक्रम में भी शिरकत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित कर विजऩ 2047 का खाका पेश किया। उन्होने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का एक मात्र उद्देश्य  2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। धरमलाल ने कहा कि आजादी के 100 वी वर्षगांठ तक दुनिया में भारत को आर्थिक महाशक्ति का दर्जा हासिल हो जाएगा। 2047 में भारत का नाम सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और तकनीकी रूप से उन्नत राष्ट् के रूप में होगा। उच्च वृद्धि दर, रोजगार सृजन, निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। लक्ष्य को हासिल करने में भारत सरकार प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में लगातार काम कर रही है। सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता और आवास सुनिश्चित करने के अलावा डिजिटल इंडिया को और मजबूत बनाया जा रहा है। नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मजबूत राष्ट्र के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जा रहा है। धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बोदरी और सरगाव मंडल की कार्यसमिति में भी भाग लिया। बैठक को संबोधित भी किया। उन्होने कहा कि 15 साल प्रदेश सरकार का विकास और 10 साल केंद्र की मोदी सरकार का विकास जन-जन तक पहुंचे। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। हम सबको छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाने में कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।  वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि जिस तरह बिल्हा के विकास के लिए काम करते आ रहे है उसी प्रकार हम आगे भी  निस्वार्थ भाव से करते रहेंगे। पूर्व विधासभा अध्यक्ष ने हरिहर केदार क्षेत्र मदकू द्वीप मे सावन सोमवार पर जलेश्वर महादेव का दर्शन किया। संगठन मंत्री पवन साय के साथ आश्रम प्रमुख स्वामी रामस्वरूप दास महाराज से आशीर्वाद लिया। मदकू द्वीप के जीर्णोद्धार और विकास को लेकर स्वामी रामस्वरूप से संवाद किाय। मदकू क्षेत्र को धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ देवेन्द्र कौशिक, अंबालिका साहू, पंकज वर्मा, मनीष साहू, राजेन्द्र वैष्णव, समेत प्रमुख कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe