Homeराज्यमुहर्रम के जुलूस में प्रदर्शन को लेकर विवाद, चले डंडे, फरसे, गोलियां,...

मुहर्रम के जुलूस में प्रदर्शन को लेकर विवाद, चले डंडे, फरसे, गोलियां, छह लोग घायल 

पटना। बिहार के मोतिहारी में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकालने के दौरान एक ही समुदाय के बीच लाठी-डंडा और ईंट-फरसा चल गए। इसके साथ ही गोलीबारी की भी सूचना मिली। इस घटना में छह से ज्यादा लोग घायल हो हुए हैं। मामला पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई गांव का बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई गांव में बुधवार को मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। रास्ते में मुखिया नईन खान के घर के पास ताजिया जुलूस पहुंचा। जहां कुछ युवक प्रदर्शन करने लगे, जिसको लेकर नईम के परिजनों से विवाद हो गया जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्ष लाठी डंडा और फरसा के साथ ईंट पत्थर चलना शुरू हो गया। इस दौरान गोली की आवाज आनी शुरु हो गई। मौके पर अफरातफरी मच गई. इस घटना में कई लोगों को गोली लगी है। धारदार हथियार से एक व्यक्ति का सिर फट गया है। घायल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
घटना की जानकारी मिलते ही सुगौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गोली चलने का सबूत कई खोखे बरामद किए हैं। वहीं, घटना के बाद कई थानों की पुलिस नकरदेई गांव में पहुंच गई। भारी संख्या में पुलिस बल अभी भी गांव में तैनात है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और सभी गतिविधि पर नजर रख रही है।

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe