Homeदेशविमान में अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, डॉक्टर ने स्मार्टवॉच से बचा...

विमान में अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, डॉक्टर ने स्मार्टवॉच से बचा ली जान; जानें कैसे…

दिल्ली से सैन फ्रैंसिस्को जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

इमर्जेंसी स्थिति में विमान में मौजूद केरल के एक डॉक्टर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई और उड़ान में भी देरी नहीं हुई।

विमान में चिकित्सा उपकरणों के अभाव में डॉक्टर ने स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करके महिला की दिक्कत का पता लगाया और तुरंत किट में उपलब्ध दवाइयां और इंजेक्शन देकर उसका इलाज किया। 

केरल के राजागिरी अस्पताल में काम करने वाले डॉ. गिगी वी कुरुत्तुकुलम ने जब देखा कि महिला की तबीयत बिगड़ रही है तो वह मदद के लिए तुरंत आगे आ गए।

हालांकि उस समय उनके पास कोई भी मेडिकल इक्विपमेंट नहीं था। उन्होंने महिला को लेटने के लिए कहा। वहीं महिला ने ऐपल की स्मार्टवॉच पहन रखी थी। डॉ. ने उसी का इस्तेमाल करके उसी पल्स रेट और ब्लड प्रेशर का पता किया। 

डॉ. ने स्मार्टवॉच की ही मदद से इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट किया। डॉ. को पता चला कि महिला का ऑक्सीजन सैचुरेशन कम हो गया है और उसका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ रहा है।

इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें जरूरी इंजेक्शन दिए। डॉ, कुरुत्तिकुलम के इलाज के बाद मरीज की हालत बेहतर होनी शुरू हो गई। विमान के कैप्टन ने भी महिला की हालत को देखते हुए पास के एयरपोर्ट पर डाइवर्ट करने का प्लान बना लिया था। हालांकि जब उसकी स्थिति में सुधार हो गया तो विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी। 

सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मेडिकल टीम तत्काल महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक महिला की स्थिति बेहतर हो रही है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

विमान में आपात स्थिति में स्मार्टवॉच ने भी कमाल कर दिया। स्मार्टवॉच ने मॉनिटर का काम किया और डॉक्टर ने उसका इस्तेमाल करके महिला की जान बचा ली। 

The post विमान में अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, डॉक्टर ने स्मार्टवॉच से बचा ली जान; जानें कैसे… appeared first on .

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe